बरसाना में आज हो रही लट्ठमार होली

बरसाना में आज हो रही लट्ठमार होली

Spread the love

उत्तराखण्ड
26 फरवरी 2026
बरसाना में आज हो रही लट्ठमार होली
बरसाना। होली के विभिन्न रंगों की तरह ही होली मनाने का तरीका भी कई जगहों पर अलग-अलग है। इसी में शामिल है बरसाने की लट्ठमार होली। बरसाने की लट्ठमार होली सिर्फ एक पर्व ही नहीं बल्कि यह सदियों पुरानी परंपरा है। मथुरा वृंदावन में होली की एक अलग ही धूम देखने को मिलती है। दुल्हंडी से करीब एक हफ्ते पहले ही यहां होली के पर्व की शुरुआत हो जाती है। पहले दिन लड्डू मार होली और दूसरे दिन लट्ठमार होली खेली जाती है। इस बार 26 फरवरी को बरसाना में लट्ठमार होली खेली जाएगी। क्या आप जानते हैं आखिर लट्ठमार होली की शुरुआत कब और कैसे हुई थी। सबसे पहले किसने खेली थी लट्ठमार होली। आइए जानते हैं लट्ठमार होली का पूरा इतिहास और महत्व।

लट्ठमार होली की शुरुआत कैसे हुई
लट्ठमार होली बरसाने में खेली जाती है जहां राधा रानी का जन्म हुआ था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, लट्ठमार होली के दिन भगवान श्री कृष्ण अपने ग्वालों के साथ गोकुल से बरसाना आते थे और यहां आकर राधा रानी और उनकी सखियों पर छुपकर रंग डाला करते थे। भगवान कृष्ण और उनके सभी सखा मिलकर राधा रानी और उनकी सखियों को बहुत तंग किया करते थे। इस पर राधा रानी और उनकी सखियां नाराज हो गई। मना करने के बाद भी जब भगवान कृष्ण और उनके सखा नहीं माने तो तो राधा रानी और उनकी सखियां मिलकर उनके सभी सखाओं को लट्ठ मारने लगी। भगवान कृष्ण और उनके सखा इस मस्ती भरी मार से बचने के लिए इधर उधर भागने लगते थे। बस तभी ये लट्ठमार होली की परंपरा चली आ रही है। इसी वजह से इसका नाम लट्ठमार होली भी पड़ा है। आज भी देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां लट्ठमार होली खेलने के लिए आते हैं।

दुनियाभर में प्रसिद्ध है लट्ठमार बोली
लट्ठमार होली बरसाना की रंगीली गली में खेली जाती है। इसे राधा कृष्ण प्रतीक स्थल माना जाता है। देश के अलग अलग कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां होली खेलने के लिए पहुंचते हैं। बरसाने की यह लट्ठमार बोली अब केवल देश तक ही प्रसिद्ध नहीं है बल्कि विदेश से भी लोग इसका हिस्सा बनने के लिए यहां पहुंचते हैं। वहीं, लट्ठमार होले से ठीक एक दिन पहले बरसाने के श्रीजी मंदिर में लड्डू मार होली खेली जाती है। मथुरा वृंदावन की होली सिर्फ अबीर गुलाल तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह एक उत्सव के रुप में मनाई जाती है जो धुलंडी से एक हफ्ते पहले शुरू हो जाती है। लट्ठमार होली के मौके पर यहां लाठी भांजने यानी लाठी चलाने की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है।

आप सभी को श्री राधे-राधे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *