भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का तीन दिवसीय धरने का एलान

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का तीन दिवसीय धरने का एलान

Spread the love

उत्तराखण्ड
22 अगस्त 2026
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का तीन दिवसीय धरने का एलान
रूद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का तीन दिवसीय धरने का एलान होते ही पूरा सिस्टम हरकत में आ गया। कलक्ट्रेट परिसर को जोड़ने वाले सभी रास्तों को बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया। जब किसान पहुंचे तो मजबूत सुरक्षा घेरा देखते ही उनका पारा चढ़ गया। वे बोले- हम अन्नदाता हैं और आप हमें दुश्मन समझ रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी तो चुनाव में सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

शुक्रवार दोपहर 12 बजे किसानों का एक दल कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचा। इसके बाद आधे-आधे घंटे के अंतराल में किसानों के दो और दल पहुंचे। शुरुआत में किसानों ने बैरिकेड को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के मोर्चे पर डटे रहने से वे नाकाम रहे। इसके बाद किसान हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए और जनसभा शुरू कर दी। किसानों का कहना था कि वे अन्नदाता हैं और अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए धरना देने आए थे मगर उन्हें ऐसा रोका गया जैसे देश के दुश्मनों को रोका जाता है। आज तक उन्होंने इस तरह का माहौल कभी नहीं देखा।

इस दौरान एसडीएम मनीष बिष्ट, किच्छा एसडीएम गौरव पांडेय, तहसीलदार दिनेश कुटौला, सीओ डीआर वर्मा, बीएस धोनी व काशीपुर सीओ प्रशांत कुमार ने उनकी तीन दौर की वार्ता चली। आखिर में प्रशासन ने किसानों को दूसरे रास्ते से एक जगह पर आने के लिए कहा।

किसान अड़ गए कि वे उसी रास्ते जाएंगे जहां पर कड़ा सुरक्षा घेरा है। इसलिए सुरक्षा घेरा हटाया जाए। डेढ़ घंटे तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया। किसानों ने इसके बाद बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया। पांच मिनट की धक्का-मुक्की के बाद किसानों ने एक बैरिकेड तोड़ डाला। मगर अंदर रास्ते पर खड़ी जेसीबी मशीन व लोहे के गेट से आगे नहीं बढ़ सके।

इस दौरान भाकियू (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, विक्रम सिंह, विक्रमजीत सिंह, पलविंदर सिंह मनेरा, विक्रम सिंह रंधावा, जितेंद्र सिंह जित्तू, हरप्रीत सिंह निज्जा, जगतार सिंह बाजवा, हरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *