दीपावली पर काशीपुर के पटाखा बाजार में खरीदारों की उमड़ी भीड़

दीपावली पर काशीपुर के पटाखा बाजार में खरीदारों की उमड़ी भीड़

Spread the love

उत्तराखण्ड
8 नवम्बर 2026
दीपावली पर काशीपुर के पटाखा बाजार में खरीदारों की उमड़ी भीड़
काशीपुर। दीपावली पर काशीपुर के पटाखा बाजार में खूब बिक्री हुई। सुबह से देर रात तक पटाखा बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने जमकर खरीदारी की। इस बार बाजार में ग्रीन पटाखों की मांग सबसे ज्यादा रही। अनार, चकरी, फुलझड़ी, रॉकेट और चटपटी जैसे आइटम लोगों की पहली पसंद बने।

दुकानदारों ने बताया कि इस बार छोटे पैकेट के साथ बड़े फैमिली पैक की भी खूब बिक्री हुई। लोग अपने बजट के हिसाब से पटाखे खरीदते नजर आए। कई परिवारों ने 500 से 5000 रुपये तक के पटाखे खरीदे। सुरक्षा के लिहाज से पटाखा बाजार में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी तैनात रही। बाजार में पानी के टैंकर और रेत की व्यवस्था भी की गई थी। अच्छी बिक्री होने से इस बार पटाखा बाजार में दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *