रोडवेज कर्मियों ने किया एक दिन का कार्य बहिष्कार

रोडवेज कर्मियों ने किया एक दिन का कार्य बहिष्कार

Spread the love

उत्तराखण्ड
24 अक्टूबर 2026
रोडवेज कर्मियों ने किया एक दिन का कार्य बहिष्कार
काशीपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर रोडवेज कर्मियों ने एक दिन का कार्य बहिष्कार किया। काशीपुर डिपो में 75 फीसदी बसों का संचालन ठप रहा है। वहीं बसें नहीं मिलने पर यात्री डिपो में बसों का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा काशीपुर शाखा के अध्यक्ष उमेश चौधरी और मंत्री जितेंद्र धानिक ने कहा कि 6 मांगें लंबे समय से लंबित हैं। कहा कि मांग पूरी न होने पर 30 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। यहां पर क्षेत्रीय अध्यक्ष एससी/एसटी रामपाल सिंह, उपाध्यक्ष शरण गौड़, अमन कुमार, मुकेश शर्मा, गुरसहाब सिंह, निपेंद्र सिंह, महादर सिंह, वीरेंद्र सिंह, इम्तियाज अहमद, सर्वेश कुमार, रमेश कुमार, अमीन अहमद आदि रहे। इन रूटों पर हुआ बसों का संचालन काशीपुर डिपो में महज 25 प्रतिशत बसों का संचालन हुआ। जिसमें दिल्ली चार बसें गईं, हरिद्वार दो, रुद्रपुर चार, देहरादून, बरेली, लखनऊ और चंडीगढ़ एक-एक बस का संचालन हुआ। वहीं डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि हड़ताल से डिपो को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दोपहर में प्रभारी सहायक महाप्रबंधक इंदिरा भट्ट ने रोडवेज कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन रोडवेज कर्मी नहीं माने।ग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *