‘रंगीलो रास - नारी शक्ति महासंगम’ में गीता पुष्कर धामी की की सहभागिता

‘रंगीलो रास – नारी शक्ति महासंगम’ में गीता पुष्कर धामी की की सहभागिता

Spread the love

उत्तराखण्ड
20 अक्टूबर 2026
‘रंगीलो रास – नारी शक्ति महासंगम’ में गीता पुष्कर धामी की की सहभागिता
रूड़की। रुड़की में आयोजित ‘रंगीलो रास – नारी शक्ति महासंगम’ में गीता पुष्कर धामी सहभागिता कर मातृशक्ति के उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास की साक्षी बनी। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक सहभागिता को समर्पित इस भव्य आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं नवरात्रि थीम पर आधारित मनमोहक नृत्यों का अवलोकन किया।
इस दौरान महिलाओं के साथ डांडिया एवं गरबा में सहभागिता की। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। उनके योगदान की सराहना करते हुए समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही आपसी संवाद, सांस्कृतिक जुड़ाव और सामाजिक सहभागिता का सुंदर अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में रुड़की की महापौर श्रीमती अनिता अग्रवाल जी, भाजपा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति भारद्वाज जी, भाजपा रुड़की की जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह जी, श्रीमती मनीषा बत्रा जी तथा आयोजक एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गौरव कौशिक जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *