उत्तराखण्ड
24 अक्टूबर 2026
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड एवं ALIMCO के सहयोग से आयोजित हुआ दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह
काशीपुर। काशीपुर में भारत सरकार के उपक्रम इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड एवं ALIMCO के सहयोग से रामलीला मैदान में आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट रहे।
इस अवसर पर लगभग ₹80 लाख की लागत से काशीपुर क्षेत्र के दिव्यांग भाई-बहनों को ट्राईसाइकिल, कान की मशीन, छड़ी सहित अनेक सहायक उपकरण वितरित किए गए।
सभी दिव्यांग भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और आशा कि ये सहायक उपकरण उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाने, आत्मनिर्भरता बढ़ाने तथा जीवन में निरंतर प्रगति करने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर मेयर दीपक बाली, सीमा चौहान, विधायक चीमा, आशीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
