उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 चयनित महानुभावों की लिस्ट जारी

उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 चयनित महानुभावों की लिस्ट जारी

Spread the love

उत्तराखण्ड
5 अक्टूबर 2026
उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 चयनित महानुभावों की लिस्ट जारी
देहरादून। राज्य के लिए अपना योगदान देने वाले महानुभावों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार दिए जाएंगे.

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के लिए अपना विशेष योगदान देने वाले 15 महानुभावों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा. उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 के लिए चयनित महानुभावों को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.

जिन महानुभावों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे उनमें राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी (मरणोपरांत), चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डॉक्टर जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता के लिए मनमोहन भारद्वाज, फिल्म जगत से हिमानी शिवपुरी, लोक जागर गायिका हेमा नेगी करासी, शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉक्टर गिरीश रंजन तिवारी, सामाजिक क्षेत्र में अनीता थपलियाल शर्मा, कश्मीर सिंह, पर्यावरण के क्षेत्र में पर्यावरणविद सुरेश भाई, लोक गायिका रेशमा शाह के साथ ही खेल के क्षेत्र में एकता बिष्ट, वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद एवं कपिल पोखरिया, शामिल हैं.

बता दें 9 नवंबर को उत्तराखंड का राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है. इस दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस साल देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस मुख्य कार्यक्रम में उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार दिए जाएंगे. राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को लेकर राजधानी देहरादून में तैयारियां जोरों पर हैं. सरकार से लेकर शासन तक तैयारियों में जुटे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *