उत्तराखण्ड
3 नवम्बर 2026
भारतीय विद्यार्थी परिषद का ‘शक्ति संगम – युवती सम्मेलन 2026’ आयोजित
काशीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला काशीपुर द्वारा आयोजित ‘शक्ति संगम – युवती सम्मेलन 2026’ आयोजित किया गया । जिसमें नारी शक्ति, भारतीय संस्कृति, संस्कारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को समर्पित यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति एवं युवा प्रतिभाओं का उत्साह देखकर गर्व की अनुभूति हुई। आज की बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान, रक्षा और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से देश का गौरव बढ़ा रही हैं।
मेया दीपक बाली ने कहा कि इस सुंदर एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी पदाधिकारियों एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा , प्रांत छात्रा प्रमुख एवीबीपी डॉ अपर्णा , पूर्व विधायक प्रत्याशी राजेश कुमार , विभाग संगठन मंत्री कैलाश , जिला संगठन मंत्री आयुष , छात्र संघ अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह , शिवानी मेहरोत्रा , माधवी , जिला संयोजक रिंकू बिष्ट , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमन शर्मा , जिला उपाध्यक्ष श्रृष्टि आहूजा बंसल , नगर मंत्री आदित्य राज तनेजा समेत बड़ी संख्या में युवा साथी उपथित रहे।
