केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया विशाल जनसभा को संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया विशाल जनसभा को संबोधित

Spread the love

उत्तराखण्ड
6 नवम्बर 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया विशाल जनसभा को संबोधित
देहरादून। उत्तराखंड के दौरे पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून के परेड ग्राउंड पर आज विशाल जनसभा को संबोधित किया. अमित शाह कांग्रेस और राहुल गांधी के साथ हरीश रावत पर भी हमलावर नजर आए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार एसआईआर पर झूठा नैरेटिव फैला रहे हैं. शाह ने कहा कि हम घुसपैठियों को हर हाल में देश से बाहर निकालेंगे. अमित शाह ने हरीश रावत पर भी इशारों ही इशारों में तंज कसा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी करती है. शाह ने हरीश रावत के स्टिंग ऑपरेशन को लेकर उन पर व्यंग्य करते हुए कहा कि तब सचिवालय में क्या-क्या होता था, ये दुनिया ने देखा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की. उन्होंने उत्तराखंड के विकास कार्यों की तारीफ करते हुए एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. अमित शाह ने कहा, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा था, तब मुझे इस पर थोड़ा संदेह हुआ था. इसके बाद मैंने खुद राज्य के मुख्य सचिव को फोन करके इस आंकड़े की पुष्टि की. गृह मंत्री ने आगे कहा कि जब मुख्य सचिव ने इस निवेश योजना की पूरी रूपरेखा समझाई और पुष्टि की, तब उनका संदेह दूर हुआ और उन्हें मुख्यमंत्री धामी की कार्यकुशलता पर पूरा भरोसा हो गया. अमित शाह के पहले परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाषण सीएम धामी का हुआ. धामी ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में हमने सबसे बड़ी कार्रवाई की. दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई. कांग्रेस जेनी और दिल्ली के तंदूर कांड पर चुप क्यों है. परेड ग्राउंड के कार्यक्रम के बाद अमित शाह और सीएम धामी रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे. यहां उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *