उत्तराखण्ड
5 नवम्बर 2026
नगर निगम मेें हुआ पर्यावरण मित्रों, डैॅड के ड्राइवर, हेल्पर, सुपरवाइजर एवं उनके परिवारजनों का सम्मान
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा पर्यावरण मित्रों, डैॅड के ड्राइवर, हेल्पर, सुपरवाइजर एवं उनके परिवारजनों के सम्मान और उनके साथ दीपावली की खुशियाँ साझा करने के उद्देश्य से विशेष दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में माननीय महापौर दीपक बाली, नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, गुरविंदर सिंह चंडोक सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर पर्यावरण महिला मित्रों एवं बच्चियों का चरण पखारकर सम्मान किया गया और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही 4-बिन पाठशाला, एनीमेशन फिल्म प्रदर्शन, स्वच्छता शपथ, उपहार वितरण एवं सामूहिक सहभोज के माध्यम से दीपावली की खुशियाँ साझा की गईं।
