उत्तराखण्ड
29 अक्टूबर 2026
त्योहारों के दौरान बाजार में खरीदारी की भीड़ देखते हुए पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला
काशीपुर। नगर में त्योहारों के दौरान बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। बाजार में पैदल गश्त कर पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविध्यिों पर नजर रख रहे हैं।
बतादें कि करवा चौथ पर्व के चलते बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने, चोर-उचक्कों और जेबकतरों पर नजर रखने तथा आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से काशीपुर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस टीम बाजार के प्रमुख क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही है, ताकि लोगों को खरीदारी के दौरान किसी
तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, बाजार में भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखना भी पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ आवागमन सुचारु रखने के लिए सक्रिय हैं। काशीपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे त्यौहार की खरीदारी बेफिक्र होकर करें, लेकिन अपने पर्स, मोबाइल फोन, आभूषण और अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर नजर पड़ने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। एसपी स्वप्न कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस की इस मुस्तैदी का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर्षाेल्लास सभी त्यौहार पर बिना किसी परेशानी के खरीदारी कर सकें।
