उत्तराखण्ड
4 नवम्बर 2025
मां नयना देवी मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की पूजा-अर्चना
नैनीताल। नैनीताल प्रवास के दौरान मां नयना देवी मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पूजा-अर्चना की और राष्ट्र की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मू का मंदिर समिति के सदस्यों ने पारंपरिक रूप से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया।
इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
