दिवाली से पहले घरों की दीवारों को नए रंगों देने में जुटे लोग

दिवाली से पहले घरों की दीवारों को नए रंगों देने में जुटे लोग

Spread the love

उत्तराखण्ड
30 अक्टूबर 2026
दिवाली से पहले घरों की दीवारों को नए रंगों देने में जुटे लोग
काशीपुर। दिवाली के त्यौहार से पहले घरों की दीवारों को नए रंगों से सजाने की तैयारी शुरू हो गई है। दीवारों के लिए आकर्षक रंग चुने जा रहे हैं। सीलन और मौसम से बचाव के लिए भी टिकाऊ पेंट की तलाश है।

त्योहार नजदीक आते ही पेंट दुकानों में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। बजट के हिसाब से लोग प्रीमियम से लेकर इकोनॉमी रेंज तक के पेंट खरीद रहे हैं। ग्राहक ऐसे पेंट पसंद कर रहे हैं जो दीवारों को मौसम के प्रभाव और सीलन से बचाने में मदद करें। बाजार में अलग-अलग गुणवत्ता और कीमत के पेंट उपलब्ध हैं।

पहले लोग घरों की रंगाई-पुताई में चूने और डिस्टेंपर का अधिक इस्तेमाल करते थे लेकिन अब प्लास्टिक पेंट और इमल्शन का चलन बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *