हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा भजन कीर्तन संध्या का आयोजन

हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा भजन कीर्तन संध्या का आयोजन

Spread the love

उत्तराखण्ड
25 अक्टूबर 2026
हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा भजन कीर्तन संध्या का आयोजन
काशीपुर । काशीपुर के ग्राम फिरोजपुर के अंबेडकर पार्क में बीती रात श्हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा श्की भजन कीर्तन संध्या में ग्रामीण क्षेत्र के हजारों स्त्री पुरुष शामिल हुए और खाटू श्याम जी के शानदार भजनों पर थिरकते हुए इस इस कीर्तन संध्या का पूरा आनंद लिया। कीर्तन संध्या में गुजरात के प्रसिद्ध डांडिया नृत्य पर महिलाओं ने ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा के साथ मिलकर डांडिया नृत्य किया।

इस कार्यक्रम के संयोजक महापौर दीपक बाली रहे जिनका कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्र की ग्रामीण जनता ने पूरी गर्म जोशी के साथ हमारा नेता कैसा हो दीपक बाली जैसा हो के नारे लगाते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। महापौर ने खाटू श्याम जी के चरणों में माथा टेककर नगर व क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की।
भजन संध्या के उपरांत श्याम रसोई का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों स्त्री पुरुषों एवं बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। महापौर दीपक बाली ने खुद पूरे भक्ति भाव से खाटू श्याम भक्तों को भोजन परोसा। सभी ने भजन संध्या और श्याम रसोई के आयोजन की खुले दिल से प्रशंसा की और महापौर दीपक बाली का अपने बीच आने पर आभार व्यक्त किया। श्याम सेवक दल के नागेंद्र सूर्यवंशी तथा उनके साथी महिला एवं पुरुष भजन गायको की शानदार प्रस्तुतियों से ग्रामीण झूम उठे और लग रहा था जैसे कन्हैया मित्तल खुद भजन गा रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद विजय कुमार बॉबी,वरिष्ठ भाजपा नेता गुरबख्श सिंह बग्गा, भाजपा जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, प्रधान लोकेश, उप प्रधान उमेश, सोनू गौतम, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि ढींगरा, राजवीर, वार्ड मेंबर जसपाल, नगर निगम के एस आई दिनेश ध्यानी, जय सिंह गौतम, निमिष सिंह , बलबीर चौहान, प्रमोद यादव महंत जी, अमित सिंह चौहान, विवेक शर्मा ,विपुल चौहान सहित हजारों स्त्री पुरुष युवा एवं बच्चे मौजूद रहे और सभी ने भजन संध्या के उपरांत श्याम रसोई का प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ कमाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *