कुम्भ मेला के दौरान सामान्य दिनों, मुख्य स्नान पर्वों पर श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु किया स्थलीय निरीक्षण

कुम्भ मेला के दौरान सामान्य दिनों, मुख्य स्नान पर्वों पर श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

उत्तराखण्ड
30 अक्टूबर 2026
कुम्भ मेला के दौरान सामान्य दिनों, मुख्य स्नान पर्वों पर श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार। कुम्भ मेला के दौरान सामान्य दिनों, मुख्य स्नान पर्वों पर आगमन करने वाले तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों के हर की पैड़ी क्षेत्र में आने व जाने के मार्ग, भीड़ प्रबन्धन, होल्डिंग एरिया तथा हरकी पैडी क्षेत्र से भीड़ के आकस्मिक निकास योजना के सन्दर्भ में बनायी गयी कार्ययोजना तथा श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु प्राकृतिक आपदा एवं मानव जनित आपदाओं जैसे भगदड़, अग्नि, बम विस्फोट, आंतकवादी घटना के सम्बन्ध में कुम्भ मेला पुलिस द्वारा तैयार की गयी कार्ययोजना के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से कुम्भ मेला कोर क्षेत्र में हर की पैड़ी, मालवीयद्वीप, कांगडाद्वीप, अपर रोड़, प्रशासनिक मार्ग होते हुये चण्डीचौक तक भौगोलिक परिस्थितियों का डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला हरिद्वार एवं आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला हरिद्वार ने स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। भ्रमण के दौरान राजेश भट्ट अपर पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला, विपिन कुमार अपर पुलिस अधीक्षक संचार, वेदप्रकाश भट्ट पुलिस उपाधीक्षक लाईन , उमेश मलिक पुलिस उपाधीक्षक, यातायात कुम्भ मेला हरिद्वार सहित कुम्भ मेला पुलिस कार्यालय के सम्बन्धित शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *